बस अब थोड़े रिटर्न की दरकार है

पोर्टफोलियो में स्टॉक्स की भरमार है
बस अब थोड़े रिटर्न की दरकार है

एक है ऐसी कंपनी
जिसकी प्रमोटर सरकार है
सेक्टर में सब कुछ अच्छा है
बस यहीं सब बेकार है

बस अब थोड़े रिटर्न की दरकार है

एक है फार्मा सेक्टर की कंपनी
सर पर FDA की तलवार है
निवेशक का बस हाजमा खराब
दवाईयां खाने को लाचार है

बस अब थोड़े रिटर्न की दरकार है

एक कंपनी बैंकिंग क्षेत्र की
लोन लेने वालों की कतार है
बस दिक्कत इतनी सी है की
इस कतार में अडानी जी भी शुमार है

बस अब थोड़े रिटर्न की दरकार है

एक कंपनी IT वाली
धीमी हुई बिजनेस की रफ्तार है
मूनलाइटिंग कर रहे कर्मचारी
आधी हो गई जो पगार है

बस अब थोड़े रिटर्न की दरकार है

एक कंपनी इंफ्रा वाली
ऑर्डर की भरमार है
गबन कर बैठे प्रमोटर साहब
अब कई दिनों से फरार हैं

बस अब थोड़े रिटर्न की दरकार है

एक कंपनी पेंट वाली
डाटा अपरंपार है
पोर्टफोलियो को चुना लगा के
थोड़ी सी शर्मसार है

बस अब थोड़े रिटर्न की दरकार है

एक कंपनी मेटल वाली
दिक्कतें हजार है
डिविडेंड दे दे के प्रमोटर को
निवेशक का बंटाधार है

बस अब थोड़े रिटर्न की दरकार है

एक कंपनी स्टार्टअप अपनी
कंपनी बड़ी मजेदार है
असली प्रॉफिट उजड़ा चमन
Adjusted EBITDA में बहार है

बस अब थोड़े रिटर्न की दरकार है

एक कंपनी डिफेंस वाली भी
चलती ये शानदार है
अपने पोर्टफोलियो की भी रक्षा
करती यही हर बार है

बस अब थोड़े रिटर्न की दरकार है

और एक कंपनी ऐसी भी
जिसपे memes हज़ार हैं
प्रॉडक्ट इसके सदाबहार लेकिन
और कंपनी यही स्टार है

बस अब थोड़े रिटर्न की दरकार है

एक तरफ लाल और हरे की होली
निफ्टी खेल रहा इस बार है
पोर्टफोलियो सबके तिन तिन धँसते
ये कैसा अत्याचार है

चाहे कुछ भी हो लेकिन
अब की बार फिर मोदी सरकार है
बहुत गुणगान हुआ डेवलपमेंट का भैया
बस अब थोड़े रिटर्न की दरकार है ।

Leave a Reply