जिंदगी का सफर

A haunting lonely road with beautiful trees on both sides and mist in the air...

बस इतना सा जिंदगी का सफर
थोड़ा सा पाने का लालच
थोड़ा खोने का डर

थोड़ा सा किन्तु परंतु
और थोड़ा मगर

थोड़ी सी अमृत की धारा
थोड़ा मीठा ज़हर

थोड़ा सा गाँव का अपनापन
थोड़ा बेगाना शहर

थोड़ा सा रात का अंधेरा
थोड़ी भोर दोपहर

बस इतना सा जिंदगी का सफर
थोड़ा सा चलते जाना
थोड़ा जाना ठहर

Leave a Reply